Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रतिभा बाली बनी महिला मोर्चा सोशल मीडिया विंग की संयोजक

September 16, 2023

प्रतिभा बाली बनी महिला मोर्चा सोशल मीडिया विंग की संयोजक

शिमला: हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रतिभा बाली को महिला मोर्चा सोशल मीडिया विंग का संयोजक नियुक्त किया है ।प्रतिभा बाली लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा से जुड़ी हुई है, लगातार पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कम कर रही हैं ,इससे पहले भी वह भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी को संभाल चुकी है ।एक बार फिर से पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें सोशल मीडिया विंग हिमाचल का संयोजक तैनात किया है। भाजपा महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष वंदना योगी ने अपनी नई टीम में प्रतिभा बाली को सोशल मीडिया संयोजक तैनात करते हुए विश्वास जताया है कि पार्टी की नीतियों का प्रचार बेहतर ढंग से सोशल मीडिया के माध्यम से हो पायेगा।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में सोशल मीडिया संयोजक बनाने के लिए प्रतिभा बाली ने संगठन के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा वंदना योगी के दिशानिर्देशों के अनुसार कार्य कर आगे बढ़ेंगे। प्रतिभा वाली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व केंद्र सरकार लगातार समाज के कल्याण के लिए हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जन जन तक सरकार की नीतियां पहुंच रही है, उसे हर वर्ग को लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि हम केंद्र सरकार की जनहित की नीतियों को घर-घर तक पहुंचने में सोशल मीडिया का प्रयोग करें, वहीं पार्टी की विचारधारा ,पार्टी के निर्णय पार्टी की नीति को लेकर के बात को आगे रखा जाएगा ।उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के दिशा निर्देशों से काम करते हुए सोशल मीडिया का सकारात्मक प्रयोग पार्टी के प्रचार के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में महिला मोर्चा जहां जन-जन तक अपनी बात पहुंचाएगा वही सोशल मीडिया के माध्यम से हम हर व्यक्ति तक पहुंचाने का,हर महिला तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष वंदना योगी के नेतृत्व में मोर्चा बेहतरीन कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाएं ,इसके लिए काम किया जाएगा ।प्रतिभा ने कहा कि राज्य अध्यक्ष वंदना योगी एक कुशल संगठनकर्ता है। निश्चित रूप से राज्य अध्यक्ष वंदना योगी के नेतृत्व में महिला मोर्चा नई ऊंचाइयों को तय करेगा।

दूसरी बार मिल सोशल मीडिया का ज़िम्मा

प्रतिभा बाली इससे पहले भी प्रदेश सोशल मीडिया का दायित्व बड़ी कुशलता से निभा चुकी है । उस समय सोशल मीडिया का प्रचार शुरू ही हुआ था, जब प्रतिभा बाली ने महिला मोर्चा के सोशल मीडिया की कमान संभाली थी, बेहतरीन कार्य करके अपनी अलग पहचान बनाई और सोशल मीडिया की तकनीक को भी आगे बढ़ने का काम किया था

सोशल मीडिया पर मोदी भी करते हैं प्रतिभा बाली को फॉलो

प्रतिभा बाली सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती है और लगातार पार्टी की नीतियों का प्रचार भी करती है और बेहतर से काम करते हुए परिपक्वता से अपनी बात को रखती हैं।
अपने कार्य की क्षमता के लिए ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिभा बाली को सोशल मीडिया पर फॉलो किया है। यह अपने आप में कार्यकर्ता के लिए गर्व का विषय है कि राष्ट्रीय नेता उन्हें फॉलो करता है ।प्रतिभा बाली इसे अपना सौभाग्य मानती हैं और कहती हैं कि इससे और अधिक बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।

2007 से भाजपा लिए कर रहीं काम

भारतीय जनता पार्टी में प्रतिभा बाली ने 2007 से विधिवत रूप से एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही हैं । पार्टी के सभी कार्यक्रमों में वे सक्रिय रहती हैं ,पार्टी अनेक कार्यक्रमों में उनकी जिम्मेदारी भी तय करती है ,पार्टी संगठन व विचार के लिए वे सदैव तत्पर रहकर के कार्य करती हैं ,करीब 17 वर्षों से लगातार पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कम कर रही हैं। पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी थी उसको ईमानदारी के साथ निभाते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें