Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरे कर रही अपने वादेः प्रतिभा सिंह

Pratibha Singh

Pratibha Singh

हिमाचल डेस्कः प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने अपनी सरकार की उपलब्धियों और पिछले चुनाव में किए गए वादों को लेकर प्रतिक्रिया दी। इसके साथ ही केंद्र सरकार पर हिमाचल प्रदेश के साथ भेदभाव का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें :-

प्रतिभा सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि 2022 में कांग्रेस सरकार के बनने से पहले प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, उनकी कुछ खास उपलब्धियां नहीं थी। भाजपा ने प्रदेश में ऐसा कोई काम नहीं किया था, जिसको लेकर जनता के बीच में बात की जा सके और कांग्रेस के लिए सबसे अच्छी बात यह थी कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के काम और उनकी बातों को चुनाव प्रचार के दौरान लोगों के बीच में रखा गया। एक श्रद्धांजलि के रूप में लोगों ने वोट दिए, क्योंकि उस दौरान वीरभद्र सिंह का निधन हो चुका था। लोगों ने पूर्व की भाजपा सरकार और वीरभद्र सिंह के किए गए कामों की तुलना की और 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक छोटा सा राज्य है, यहां पर बहुत सी समस्याएं हैं। जो भी मेनिफेस्टो यहां के लिए बनाया जाता है, वह लोगों की जरूरत और समस्याओं को देखते हुए बनाया जाता है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले पुरानी पेंशन को बहाल किया गया। इसके अलावा, दूध पर एमएसपी और बिजली की 300 यूनिट फ्री देने की बात हो या फिर महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा पूरा किया गया। कुछ क्षेत्र जो छूट गए हैं, वहां पर भी काम किए जा रहे हैं। जहां तक बात रही दूसरे वादों की, उन पर भी सरकार काम कर रही है।

प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हिमाचल प्रदेश की समस्याओं की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह हिमाचल के बेटे हैं। हिमाचल उनका दूसरा घर है, वह अपने घर के लिए हर संभव काम करेंगे। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हिमाचल की समस्याओं को लेकर बतौर उनसे मिलने गई तो उनकी बात को अनसुना कर दिया।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version