
रामपुर बुशहर: आधुनिक हिमाचल के निर्माता एवं छह बार के मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के शिमला में 13 अक्तूबर को होने वाले अनावरण समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी संदर्भ में विधायक एवं 7वें वित्तयोग अध्यक्ष नंद लाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, जोन प्रभारी, पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी, जिला परिषद सदस्य (कांग्रेस समर्थक), ब्लॉक महिला कांग्रेस, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, कांग्रेस सेवा दल, युवा कांग्रेस ब्लॉक रामपुर एवं ननखड़ी, इंटक और एनएसयूआई के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में आगामी आयोजन को सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।
सभी जोनल प्रभारी 10 अक्तूबर तक अपने-अपने जोन में बूथ एजेंट्स व कांग्रेस जनसंगठनों के साथ बैठक कर शिमला यात्र की ठोस योजना तैयार करेंगे। शिमला जाने वाले लोगों और गाड़ियों की सूची 10 अक्तूबर तक ब्लॉक कांग्रेस को सौंपी जाएगी। रामपुर विधानसभा क्षेत्र की 54 पंचायतों से प्रत्येक पंचायत से कम से कम 15 महिला-पुरुष कार्यकर्ता और 3 छोटी गाड़ियां लाने का निर्णय लिया गया। इससे अधिक संख्या में लोग व गाड़ियां भी शामिल हो सकते हैं। गाड़ियों का व्यय स्वयं वहन करना होगा। पुरुष कार्यकर्ता हरे मखमल की टोपी और महिलाएं पारंपरिक दाठू पहनकर कार्यRम में भाग लेंगी।
13 अक्तूबर को रामपुर और ननखड़ी से आने वाली सभी गाड़ियां सुबह 8:30 से 9:00 बजे तक नारकंडा में इकट्ठा होंगी, जहां से सभी एक साथ शिमला के लिए रवाना होंगी। शिमला से वापसी पर दोपहर का भोजन ब्लॉक रामपुर कांग्रेस की ओर से करवाया जाएगा। युवा कांग्रेसए एनएसयूआई और इंटक का कोटा इससे अतिरिक्त रहेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ब्लॉक कांग्रेस और जोनल इंचार्ज की पुन: समीक्षा बैठक 9 अक्तूबर को सुबह 11 बजे रामपुर में आयोजित की जाएगी, जिसमें अब तक की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह की मूर्ति का अनावरण एक ऐतिहासिक क्षण होगा और इस दिन अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि दिवंगत नेता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सके।
ये भी पढ़ें: हिमाचल के इस जिले के डीसी की पत्नी ने पास की UPSC परीक्षा, 79वां रैंक हासिल किया
मेष: दिन शुभ रहेगा...