Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

19 अप्रैल को HPU के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी राष्ट्रपति Droupadi Murmu, जोरों पर प्रशासन की तैयारियां

April 17, 2023

19 अप्रैल को HPU के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी राष्ट्रपति Droupadi Murmu, जोरों पर प्रशासन की तैयारियां

शिमला (गजेंद्र) : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला करेंगे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ कई बड़े नेता हिस्सा लेंगे।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.पी. बंसल ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यहां हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट बच्चों को सम्मानित करेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति कार्यक्रम में दस गोल्ड मेडलिस्ट बच्चों को सम्मानित करेंगी।

समारोह में शामिल होने वाली तीसरी राष्ट्रपति बनेंगी द्रौपदी मुर्मू

– 24 मई, 2013 तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी।
– 19 मार्च, 2014 को परम पावन दलाई लामा।
– 9 जून, 2015 को तत्कालीन उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी।
– 20 अगस्त, 2016 को सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर।
– 30 अक्टूबर, 2018 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।
– 29 नवंबर 2019 रमेश पोखरियाल निशंक, तत्कालीन मानव संसाधन मंत्री।
– 19 अप्रैल 2023 काे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें