Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामपुर हाइड्रो पॉवर स्टेशन 412 मेगावाट के बाहर विभिन्न मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन किया

August 31, 2023

रामपुर हाइड्रो पॉवर स्टेशन  412 मेगावाट के बाहर विभिन्न मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन किया

रामपुर बुशहर(मीनाक्षी): रामपुर हाइड्रो पॉवर स्टेशन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन 412 मेगावाट ने 19 जून 2023 को दिए गए 11 सूत्रीय मांग पत्र पर यूनियन से एसजेवीएनएल प्रबंधन द्वारा सकारात्मक बातचीत न करने व मजदूर विरोधी रवैये के खिलाफ आज बायल में विरोध प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए सीटू राज्य अध्यक्ष विजेंदर मेहरा ,ज़िला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, अमित ,यूनियन अध्यक्ष आनन्द मेहता व यूनियन महासचिव नीलदत्त शर्मा , लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट वर्कर यूनियन के अध्यक्ष कपिल ठाकुर ने कहा कि रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन 412 मेगावाट यूनियन के द्वारा प्रबंधन को 19 जून 2023 को मांगपत्र दिया है, जिसमें प्रमुख मांगे परियोजना में काम कर रहे मजदूरों के लिए पदोन्नति नीति, सामूहिक बीमा, काम के आधार पर पद, 22 हजार रूपए वर्दी भत्ता,15 सो मेगावाट के तर्ज़ पर 5 सो रूपये वर्दी धुलाई भत्ता, यात्रा भत्ता में बढ़ोतरी, दत्तनगर कॉलोनी साइट में कैंटीन, रोगी वाहन, शिफ्ट मैं काम कर रहे मजदूरों को शिफ्ट गाड़ी व कुशवा, खरगा व तुनुन, पोषना व अन्य पंचायत से आ रहे मजदूरों के लिए जगातखाना होकर बस चलाने व कटे हुए ट्रेड को द्वारा से लगाना आदि मुख्य मांगें है।

मजदूर नेताओं ने कहा कि यूनियन के द्वारा प्रबंधन को मजदूरों की मांगों व समस्याओं को लेकर 2 महीने से अधिक का समय हो गया है परंतु 412mw के प्रबंधन द्वारा जानबूझकर मजदूरों की मांगों पर बातचीत में देरी करके जब बैठक30 अगस्त को भी बुलाई थी जो मात्र औपचारिकता थी समस्याओं का निदान करने के लिए कोई पहल नहीं की गई एक प्रोजेक्ट के अंदर मजदूरों के साथ 2 तरह का व्यवहार किया जा रहा मजदूरों को चिन्हित करके प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है । मांगपत्र पर प्रबंधन का यूनियन के साथ सिर्फ औपचारिक बैठक करना और उस बैठक में मजदूरों को धमकी देना प्रबंधन का मजदूर विरोधी अड़ियल रवैये को दर्शाता है। दूसरी तरफ जो मजदूर अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें परेशान करने के लिए प्रबंधन के द्वारा ठेकेदारों पर दबाव बनाकर गैर कानूनी हथकंडे अपना कर मजदूरों को डराने धमकाने का काम एस जे वी एन एल 412 मेगावाट वाट का प्रबंधन कर रहा है।यूनियन के नेताओं ने प्रदर्शन के माध्यम से प्रबंधन को चेताया यदि प्रबंधन ने मजदूरों को प्रताड़ित किया तो और यूनियन की मांगों पर बातचीत करके निष्कर्ष नहीं निकला तो आने वाले समय में आंदोलन उग्र किया जाएगा।

प्रदर्शन में रिंकू राम, संदीप ठाकुर, दुर्भासानंद, राजकुमार, योगराज, श्रवन, तिलक, रविन्द्र, हेमराज, संजीव, सेवा दासी, शीला, इंद्र पाल, सुरजीत, भूप बिष्ट, सुख राम आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें