Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा के पक्ष में जनता का मूड : Jairam Thakur

December 18, 2023

भाजपा के पक्ष में जनता का मूड : Jairam Thakur

कांगड़ा (गजेंद्र) : जिला कांगड़ा में भाजपा द्वारा धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली कांग्रेस सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित की गई। रैली में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, विपिन परमार, त्रिलोक कपूर उपस्थित रहे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार पूरी तरह से फेल है।

आपदा के समय को अवसर बनाने के लिए भी इस सरकार ने कोई कमी नहीं छोड़ी और जहां जनता को राहत प्रदान करनी चाहिए थी वहीं इस सरकार ने आपदा के समय भी बंदर बांट करने का काम किया। जिन लोगों को राहत मिलनी चाहिए थी उनको मिली नहीं और जो कांग्रेस के नजदीकी थे उनको राहत प्रदान कर दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने कांगड़ा के साथ भेदभाव किया है और जिस प्रकार से केंद्र विश्वविद्यालय के 30 करोड रुपए हिमाचल प्रदेश की सरकार ने रोका है वह गलत है राजनीति कौन कर रहा है सब जानते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें