Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: कसोल में पंजाब के पर्यटकों ने की फायरिंग, स्थानीय युवक के पांव में लगी गोली, 4 आरोपी गिरफ्तार

May 31, 2026

Himachal: कसोल में पंजाब के पर्यटकों ने की फायरिंग, स्थानीय युवक के पांव में लगी गोली, 4 आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसोल में शनिवार शाम पंजाब के कुछ पर्यटकों और स्थानीय युवकों के बीच मामूली बात पर हुई बहस खूनी झड़प में बदल गई। घटना के दौरान सरेआम फायरिंग होने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पंजाब के चार युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि एक आरोपित मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें :-

जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार शाम लगभग 6 बजे कसोल स्थित होटल ग्रीन वैली में हुई। जहां किसी बात को लेकर पंजाब के कुछ पर्यटकों और स्थानीय युवकों के बीच बहस शुरू हुई, जो हथापाई में बदल गई। इसी बीच एक पर्यटक ने पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी, जो एक युवक के पैर में लगी। मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने घायल युवक को पीठ पर लादकर अस्पताल की ओर ले जाने का प्रयास किया। उस दौरान हमलावर ने फिर से फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन उसके साथियों ने उसे रोक लिया। सूचना मिलने पर मणिकर्ण पुलिस थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान

मनप्रीत सिंह (29) पुत्र जितेन्द्र सिंह, गांव मियानी, जिला तरनतारन (पंजाब); अमन रंधावा (22) पुत्र मेजर सिंह, गांव चननके, जिला अमृतसर (पंजाब); सुखमनदीप सिंह (17) पुत्र सुखविंदर सिंह, पिंड चम्ब (मखू), जिला फिरोजपुर (पंजाब); तथा करणदीप सिंह (22) पुत्र सरदार मलविंदर सिंह, डेरा रोड, बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में की गई है। एक अन्य आरोपी तमन (रहवाई स्थान: बटाला, गुरदासपुर) घटना के बाद फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।

सभी पहलुओं पर हो रही जांचः एसपी

कुल्लू के एसपी मदन लाल ने कहा कि पुलिस मामले के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रख कर गहनता से जांच कर रही है। इस हिंसक झड़प व फायरिंग के संबंध में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देवभूमि की शांति भंग करने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें