Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाती सरपट दौड़ती Punjab की बाइकें, बेबस नजर आ रही Police

March 5, 2023

ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाती सरपट दौड़ती Punjab की बाइकें, बेबस नजर आ रही Police

मंडी : होली व होला उत्सव के आते ही हिमाचल की सड़कों पर पंजाब के बाइकरों का मौत को दावत देता खेल नजर आने लगता है। इन दिनों हजारों बाइकर यातायात नियमों को धज्जियां बताते हुए सड़कों पर सरपट दौड़ रहे हैं। सिलैंसर को खोल कर, बड़े-बड़े झंडे लगाए, बिना हैलमेट, तीन-तीन सवार होकर ये बाइकर ऐसे दौड़ रहे हैं कि दूसरे चालकों को साइड में होकर अपनी जान बचाना पड़ रही है। हैरानी तो यह है कि हर जगह चालान बुक थामे व सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऑनलाइन चालान करने वाली पुलिस इन बाइकरों के आगे लाचार है जबकि स्थानीय लोगों के धड़ाधड़ ऑनलाइन व ऑफलाइन चालान हो रहे हैं।

इस बात को लेकर लोगों में चर्चा भी है और हैरानी भी है। तीन-तीन सवारियां एक बाइक पर सवार होकर तेज स्पीड से दौड़ना आम है जबकि हैलमेट तो किसी के सिर पर नहीं है। उपर से बड़ा झंडा लगाए ये बाइकर अपने लिए ही नहीं बल्कि दूसरे चालकों के लिए भी मौत को दावत देते नजर आ रहे हैं। हर सीजन में नियमों को धज्जियां बताते, न कोई साइड, तेज स्पीड व आवाज, साथ में गाने बजाते हुए ये बाइकर कोई ऐसा नियम नहीं है जिसे तोड़ते नहीं है। हर सीजन में अनेकों इसी लापरवाही के चलते मौत का शिकार भी हो जाते हैं मगर फिर भी किसी कानून को नहीं मानते।

लोगों का मानना है कि घूमने के लिए आना अच्छी बात है मगर ऐसे बाइकरों को प्रदेश की सीमा पर ही रोक कर उन्हें हैलमेट पहनने व दो दो सवार ही चलने की सख्त हिदायत दी जाए और न मानने वालों को वापस लौटा दिया जाए तो यह मौत का खेल कम हो सकता है। इस समय तो सड़कों पर चलने वाले हर शख्स को इनसे खतरा है। पैदल चलने वाले लोग तो इनके खौफ से भागते नजर आते हैं जबकि चालकों के लिए भी यह आफत बने हुए हैं। पुलिस प्रशासन को इस बारे में पंजाब सरकार से भी बात करके कोई हल निकालना चाहिए अन्यथा सड़क पर दौड़ती यह मौत कई घर खाली कर देगी, क्योंकि इनमें अधिकांश नौजवान ही होते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें