Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

राधा एनजीओ नग्गर में रक्तदान शिविर व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

July 31, 2026

राधा एनजीओ नग्गर में रक्तदान शिविर व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रंजीत ठाकुर रहे विशेष अतिथि  

मनाली: नग्गर स्थित राधा एनजीओ में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और समाज सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए रक्तदान शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और मानवीय मूल्यों का प्रेरणादायक संदेश दिया गया जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रंजीत ठाकुर विशेष अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राधा एनजीओ की संचालिका सुदर्शना ठाकुर तथा बच्चों के हितैषी एवं समाजसेवी, बरागढ़ रिज़ॉर्ट एंड स्पा (IHCL SeleQtions) के निदेशक एवं बागवानी एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित नकुल खुल्लर, रोटरी क्लब की पूर्व अध्यक्ष अमिता शमशेर ठाकुर, रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही सामाजिक संस्था री इमेजिन जिंदगी के अध्यक्ष क्रिस ठाकुर, नगर अस्पताल से डॉक्टर ज्योति, जोनल हॉस्पिटल कुल्लू से टेक्निशीयन तारा चंद, राकेश, रायसन हॉस्पिटल से रंजीता नेगी, नगर हॉस्पिटल से निर्मला ठाकुर ने अपनी विशेष सेवाएं दी।

नकुल खुल्लर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग, समस्त रक्तदाताओं राधा एनजीओ की संरक्षक राधा मां का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज और मानवता की सेवा के लिए उनके द्वारा किए जा रहे निस्वार्थ एवं पुण्य कार्य वास्तव में अनुकरणीय हैं।

डॉक्टर रंजीत ठाकुर ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है, जबकि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को मानवता, सेवा, पर्यावरण संरक्षण और परोपकार के संस्कार भी प्रदान करते हैं।

📍 Location: मनाली, कुल्लू (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें