Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

बारिश और बर्फबारी बनी किसानों और बागवानों के लिए वरदान, मौसम साफ होने मिली राहत

December 30, 2024

बारिश और बर्फबारी बनी किसानों और बागवानों के लिए वरदान, मौसम साफ होने मिली राहत

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में लंबे समय के बाद हुई बारिश और बर्फबारी किसानों और बागवानों के लिए वरदान बनकर आई है। तो वहीं अब मौसम साफ होने के बाद अब स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है। बर्फबारी के बाद मौसम साफ होने पर अब जहां लोगों को धूल और धुएं से छुटकारा मिला है।

ऐसे में जिला कुल्लू के निवासी डीएस राणा का कहना है की मौसम के ड्राई होने के चलते लोगों में बीमारियों का भी प्रकोप फैल रहा था और खेतों में फसल भी मुरझाने लगी थी। ऐसे में कृषि कार्यों के लिए भी बारिश और बर्फबारी संजीवनी बनकर आई है। इसके अलावा जिला कुल्लू में अब सैलानियों की आमद भी बढ़ गई है। क्योंकि बर्फबारी देखने के लिए बाहरी राज्यों से यहां पर लगातार सैलानी आ रहे हैं।

कुल्लू के रहने वाले सिद्धार्थ ने बताया कि नए साल के जश्न के लिए भी सैलानी कुल्लू मनाली का रुख कर रहे हैं। जिससे यहां के पर्यटन कारोबार को भी काफी फायदा हो रहा है। ऐसे में मौसम खुलने से अब ज्यादा संख्या में लोग घरों से बाहर निकल रहे है जिससे व्यापार को फायदा होगा।

कुल्लू के रहने वाले रवींद्र रतन ने बताया कि मौसम खुलने से अब लोगों को राहत मिली है। ऐसे में अब मौसम खुलने से दिन में राहत मिल रही है। ऐसे में फसलों और बगीचों को भी इस बर्फबारी से फायदा मिल रहा है। बरसात के दिनों में जहां कम बारिश हुई ही ऐसे में सर्दियों में हुई यह बारिश फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी।

ये भी देखें : अमृतसर में नशे के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन: BSF और पुलिस ने 980 ग्राम हेरोइन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें