हिमाचल डेस्कः प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान में 2 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 7 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। वहीं कुछ स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान में भी 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मनाली और मंडी में ठंडा दिन रहा। आज राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही।
प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शिमला 3.5, सुंदरनगर 5.1, भुंतर 4.6, कल्पा -3.8, धर्मशाला 3.3, ऊना 7.0, नाहन 8.3, पालमपुर 3.0, सोलन 4.7, मनाली -0.4, कांगड़ा 4.5, मंडी 6.6, बिलासपुर 7.0, जुब्बड़हट्टी 6.2, कुकुमसेरी -6.6, सेऊबाग 2.2, बरठीं 6.0, कसौली 6.9, पांवटा साहिब 11.0, सराहन 3.3, देहरा गोपीपुर 8.0 और ताबो में न्यूनतम तापमान -7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें :-
8 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 2 और 3 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। आज कई जिलों में बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 6 फरवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। वहीं 4, 5, 7 और 8 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2–3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है। आज अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है, जबकि इसके बाद फिर गिरावट दर्ज की जाएगी।
शिमला–रामपुर एनएच-5 पर यातायात बहाल
शिमला से रामपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर यातायात फिर से शुरू हो गया है। नारकंडा में बर्फबारी के चलते यह मार्ग रविवार को बंद कर दिया गया था। सोमवार सुबह 10 बजे के बाद एचआरटीसी ने शिमला के लिए बसों को नारकंडा मार्ग से भेजना शुरू कर दिया। ताजा बर्फबारी के बाद शीतलहर का असर और बढ़ गया है।
अटल टनल पर्यटकों के लिए बंद
पर्यटन नगरी मनाली में रविवार रात को फिर बर्फबारी हुई। शहर में लगभग चार इंच, नेहरूकुंड में छह इंच, सोलंगनाला में एक फीट और अटल टनल क्षेत्र में करीब डेढ़ फीट बर्फबारी दर्ज की गई। भारी बर्फबारी के चलते अटल टनल को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। फिलहाल पर्यटकों को नेहरूकुंड तक ही जाने की अनुमति दी जा रही है।
ये भी देखें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...