Rain in Kullu-Manali has raised water levels : कुल्लू। कुल्लू-मनाली और आसपास के क्षेत्रों में देर रात से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते व्यास नदी समेत नदी-नालों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी हुई है। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने, नदी-नालों के किनारे न जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। हालांकि, फिलहाल बारिश से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
फिलहाल घाटी में हुई बारिश से किस तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है सुरक्षा कि दृष्टि के तौर पर प्रशासन ने सभी लोगों कों सावधानी बर्तने और अनावश्यक यात्रा करने से बचने की भी अपील की है। एसडीएम मनाली (अतिरिक्त कार्यभार कुल्लू एसडीएम) गुंजित सिंह चिम्मा ने कहा कि मनाली और आसपास के इलाकों में देर रात से बारिश हो रही है जिससे व्यास नदी के पानी में भी वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी तरह का कोई नुकसान इस बारिश से नहीं हुआ है। उन्होने कहा की सभी अधिकारियों को भी अपने अपने क्षेत्र में सतर्क रहने के लिए कहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में आगामी दिनों में भी मौसम खराब रहने को लेकर अलर्ट जारी है. ऐसे में कुल्लू जिला में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. ऐसे में मौसम को देखते हुए प्रशासन द्वारा भी लोगों से नदी नालों के पास न जाने का आग्रह किया जा रहा है. साथ ही अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...