Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

रामपुर में स्वर्ग प्रवास से लौटे देवता सुनाया साल भर का फलादेश, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु 

February 12, 2025

रामपुर में स्वर्ग प्रवास से लौटे देवता सुनाया साल भर का फलादेश, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु 

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी): रामपुर में स्वर्ग प्रवास से लौटे देवी देवताओं के साथ, एक महिने के बाद मंदिरों के कपाट खुल गए हैं। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस अवसर पर, देवताओं ने साल भर का फलादेश सुनाया है।

देवता साहेब दत्त महाराज बसारा, देवता साहेब छीजा कलेश्वर देवठी,  देवता साहेब चतरखंड पंचवीर ब्रांदली, देवता साहेब रचोली जाख, देवता साहेब डंसा, देवता साहेब दोगणु लालसा आज वीरवार को एक महिने के स्वर्ग प्रवास से लौटे आए हैं। देवताओं ने  बताया कि इस साल सुखाग्रस्त, बेमौसम बारिश और फसलों के कम होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह साल किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन उन्हें अपने काम में मेहनत और लगन से जुटे रहने की आवश्यकता है। फलादेश को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोगों को उनके भविष्य के बारे में जानने की उत्सुकता है, और वे देवता साहेब के शब्दों को बहुत महत्व देते हैं।

इस प्रकार, रामपुर में स्वर्ग प्रवास से लौटे देवी देवताओं के साथ, एक महिने के बाद मंदिरों के कपाट खुल गए हैं। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं श्रद्धालुओं ने अपने इष्ट देवताओं के दर्शन किए और आगामी दिनों में अब मंदिरों के कपाट खुलने के बाद धार्मिक अनुष्ठान भी शुरू हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें :- 49 दिन बाद खुला होर्मुज स्ट्रेट, ईरान का बड़ा ऐलान; दुनिया को मिली राहत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें