Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

निथर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 8 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक करें आवेदन

August 11, 2026

निथर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 8 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक करें आवेदन

कुल्लूः बाल विकास परियोजना अधिकारी निथर ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश के निर्देशों के अनुसार बाल विकास परियोजना निथर क्षेत्र के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 7 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

इन पदों के लिए केवल स्थानीय पात्र महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर अपने आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां लगाकर 20 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी निथर के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।

इस भर्ती के लिए साक्षात्कार 09 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे उपमंडल अधिकारी (ना०) निरमंड के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। आवेदिका की आयु 20.08.2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 पास और परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए (जिसका प्रमाण-पत्र तहसीलदार, नायब तहसीलदार या कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित होना अनिवार्य है)। इसके साथ ही आवेदिका का संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्र के पोषक क्षेत्र (Feeding Area) का सामान्य या स्थायी निवासी होना अनिवार्य है और उसका नाम आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर के परिवार सूची में शामिल होना चाहिए।

रिक्त पदों के विवरण के तहत डुगा केंद्र (बागीपुल वृत्त, कोट पंचायत) में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 1 पद भरा जाएगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी सहायिका के कुल 7 पद भरे जाएंगे, जिनमें जांओ केंद्र (बागीपुल वृत्त, चायल पंचायत), अरसू केंद्र (अरसू वृत्त, अरसू पंचायत), बडीधार केंद्र (अरसू वृत्त, बडीधार पंचायत), डमैहडी केंद्र (अरसू वृत्त, बाड़ी पंचायत),ब्रौ केंद्र (जगातखाना वृत्त, ब्रौ पंचायत), बखून केंद्र (निथर वृत्त, लोट पंचायत) और मोईंन केंद्र (निथर वृत्त, देहरा पंचायत) शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया कुल 25 अंकों की मेरिट के आधार पर होगी, जिसका विभाजन इस प्रकार है: शैक्षणिक योग्यता (अधिकतम 10 अंक): प्लस टू (10+2) में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर अधिकतम 7 अंक और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) डिग्री हेतु अतिरिक्त 2 अंक तथा स्नातकोत्तर (Post Graduation) डिग्री हेतु अतिरिक्त 1 अंक दिया जाएगा।आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, बाल सेविका, बालवाड़ी अध्यापिका, नर्सरी अध्यापिका या संबंधित पंचायत में कार्यरत सिलाई अध्यापिका / ई.सी.सी.ई के अंतर्गत शिशु पालिका के रूप में कम से कम 10 माह कार्य करने पर 1 अंक और अधिकतम 3 अंक दिए जाएंगे।

40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांग होने पर (यदि वह कार्य करने में सक्षम हो) 2 अंक मिलेंगे। एस.सी, एस.टी, या ओ.बी.सी अभ्यर्थियों को 2 अंक दिए जाएंगे। स्टेट होम, बालिका आश्रम के प्रवासियों , अनाथ, विधवा, बेसहारा, तलाकशुदा, विवाहिता या अविवाहित लड़की जिसके माता-पिता न हो और वह अपने परिवार के साथ रह रही हो, को 3 अंक दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त उस विवाहित महिला को 2 अंक मिलेंगे जिसकी एक या अधिकतम दो बेटियां हैं और कोई बेटा नहीं है (संबंधित पंचायत सचिव द्वारा जारी प्रमाण पत्र अनिवार्य है)। व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए कुल 3 अंक निर्धारित किए गए हैं।साक्षात्कार के समय सभी उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए अपने सभी मूल प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।

📍 Location: कुल्लू (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें