Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश में रिपोर्ट कार्ड की चल रही है राजनीति : JP Nadda

December 16, 2023

देश में रिपोर्ट कार्ड की चल रही है राजनीति : JP Nadda

बिलासपुरः देश के तीन राज्यों में बड़ी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल के अपने पहले दौरा में कहा कि देश में राजनीति की संस्कृति बदल गई है झूठ बोलकर वोट नहीं मिलता बल्कि काम करके वोट मिलता है। जेपी नड्डा ने कहा, कि ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा वह दिया और जो नहीं कहा वह भी दिया। आज की राजनीति रिपोर्ट कार्ड की राजनीति है, जो रिपोर्ट कार्ड रखेगा वह जीत हासिल करेगा। देश को मोदी की गारंटी पर विश्वास है, गारंटी पूरी करने की गारंटी है तो वह मोदी की गारंटी है।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब भी चुनाव आते थे तो कांग्रेस पार्टी पहाड़ों पर चूना लगा देती थी और जब बारिश आती थी तो चुना साफ हो जाता था और फिर जनता को चूना लग जाता था। यह थी कांग्रेस की चुनावी रणनीति। चुनाव के समय पानी की पाइप सड़क किनारे रख देनी और वोट बटोर लेने और चुनाव खत्म होते ही वह पाइप आईपीएस को वापस भेज देना। जेपी नड्डा ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए हर घर जल, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, 33: प्रतिशत महिला आरक्षण बिल के बारे में उल्लेख किया और कहा कि यह है बदलता भारत बदलते भारत की तस्वीर। भाजपा सरकार के कार्यकाल में भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था की बात भी की।

उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने हिमाचल को राहत के रूप में 1782 करोड़ दिए, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2500 करोड़, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 2700 करोड़ और अगर केंद्र राशियों को देखो तो 3378 करोड़ केंद्र से मिले है। उन्होंने कहा कि आपदा किसने बंदर बांट मत करो आपदा यह नहीं देखती की कौन कहा से है। जेपी नड्डा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं और हिमाचल के लिए कोई भी कमी नहीं छोड़ी है। आप पैसा खर्च करने वाले बनो केंद्र सरकार आपको और देगी पर जो पैसा दिया है उसको खर्चे तो करो।

उन्होंने कांग्रेस की गारंटियों पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और कहा कि कांग्रेस की एक ही गारंटी है, गारंटी नहीं होने की गारंटी। हिमाचल में जनता 68 इंग्लिश मीडिया स्कूल ढूंढ रहे है, महिलाओं को 1500 रुपये नही मिले, मोबाइल स्वास्थ्य वैन नहीं मिली, गोबर दूध नहीं खरीदी, युवाओं को 5 लाख नौकरियां नही मिली, 300 यूनिट बिलजी नहीं मिली। जेपी नड्डा ने जनता से अपील करी कि इस बार फिर लोकसभा चुनाव में एक बार फिर चौका लगाया और हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें जीताए। इससे पहले जगत प्रकाश नड्डा का बिलासपुर पहुंचने पर गर्म जोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन हुआ।

इस अभिनंदन कार्यक्रम में श्री नड्डा के साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, विधायक रणधीर शर्मा, त्रिलोक जम्वाल, जे आर कटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, जिला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान्न, राजिंद्र गर्ग, सुरेश चंदेल सुमित शर्मा, तिलक राज उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें