Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपने अधिकार क्षेत्र की सड़कों को बहाल करे सीपीएस सुंदर ठाकुर: अरविंद

September 2, 2023

अपने अधिकार क्षेत्र की सड़कों को बहाल करे सीपीएस सुंदर ठाकुर: अरविंद

जिला कल्लू की ग्रामीण सड़कों के हाल इतने बुरे हैं कि वहां पर छोटे वाहन भी नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन भी इस दिशा में बिल्कुल भी गंभीर रही है। वहीं जिला में जो कांग्रेस के नेता है। वह मात्र उन सड़कों पर जाकर फोटो सेशन कर रहे हैं। जो उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आती है। ऐसे में उन नेताओं को चाहिए कि वह सिर्फ अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़कों की बहाली के लिए कम करें। ढालपुर में सीपीएस सुंदर ठाकुर पर निशाना चाहते हुए जिला कुल्लू भाजपा के अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने कहा कि सीपीएस सुंदर ठाकुर नेशनल हाईवे सड़क का तो दौरा कर रहे हैं। लेकिन उन्हें इस बात की भी जानकारी रखनी चाहिए कि उनके विधानसभा क्षेत्र में अभी कितने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़के भूस्खलन के कारण बंद है। उन्हें उन सड़कों को खोलने के बारे में अधिक चिंता करनी चाहिए। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़के बंद होने के चलते कृषि बागवानी सीजन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। जिला कुल्लू भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल का कहना है कि कई सड़के तो ऐसी है कि जहां पर मात्र 1 घंटे में सड़क को खोला जा सकता है। लेकिन सरकार व प्रशासन पता नहीं क्यों इस मामले में ढील बरत रहा है। अरविंद चंदेल का कहना है कि पहले ही प्राकृतिक आपदा से किसानों और बागवानों का खासा नुकसान हुआ है। अब मौसम थोड़ा साफ हुआ है तो सब बागवान भी अपने उत्पाद मंडियों तक ला रहे हैं। लेकिन सड़क बहाल न होने के चलते उन्हें ढुलाई में अधिक पैसा खर्च करना पड़ रहा है। अब अगर सरकार व प्रशासन के द्वारा कुल्लू जिला की ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को बहाल नहीं किया गया। तो जिला कुल्लू में भाजपा के द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें