Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री मणिमहेश यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त नवीन तंवर की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

August 18, 2023

श्री मणिमहेश यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त नवीन तंवर की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

भरमौर (महिंद्र पटियाल) : अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर की अध्यक्षता में उत्तरी भारत की प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा को लेकर उप मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन लघु सचिवालय भरमौर ( पट्टी) के सभागार में किया गया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा श्री मणिमहेश यात्रा को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को यात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंधों का तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सड़क मार्गो, बेहतर पेयजल, विद्युत आपूर्ति और शौचालयों की उचित व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए की यात्रा से संबंधित तैयारियों के उचित प्रबंधों को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाया जाए। उन्होंने विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए हडसर से डल झील तक बिजली व्यवस्था का उचित प्रबंध बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को जल्द से जल्द मणिमहेश यात्रा में पैदल चलने वाले पोर्टेबल पुलों को लगाने के निर्देश दिए । उन्होंने होली से तियारी कलाह के पैदल रास्ते को भी तैयार करने को कहा। उपमंडल अधिकारी नागरिक भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने बैठक का संचालन किया और श्री मणिमहेश यात्रा की जा रही व्यवस्थाओं का भी ब्यौरा रखा।

बैठक में सहायक निदेशक पशुपालन विभाग भरमौर डॉ. राकेश भंगालिया ,खंड विकास अधिकारी भरमौर अनिल गुराडा , सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग भरमौर विवेक चंदेल , सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग भरमौर विशाल चौधरी, कनिष्ठ अभियंता विद्युत विभाग केवल सिंह, पुलिस निरीक्षक भरमौर हरनाम सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें