Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू विधानसभा के 13 सरकारी स्कूलों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट

October 13, 2023

कुल्लू विधानसभा के 13 सरकारी स्कूलों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट

कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में अब 13 सरकारी स्कूलों में सोलर ऊर्जा के माध्यम से बिजली का उत्पादन किया जाएगा। वहीं इसी बिजली के माध्यम से पूरे स्कूल परिसर को चमकाया जाएगा। इसके अलावा कंप्यूटर लैब सहित अन्य कमरों में भी सोलर के माध्यम से बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। ऐसे में इस दिशा में अब ही हिम ऊर्जा के द्वारा काम भी शुरू कर दिया गया है और एनएचपीसी के साथ मिलकर इसके लिए समझौता भी साइन किया गया है। 13 सरकारी स्कूलों में सोलर ऊर्जा के माध्यम से बिजली तैयार होने से जहां सरकारी स्कूलों में बिजली का खर्च बचेगा। तो वही दो माह की छुट्टियां होने पर यह बिजली भी बिजली बोर्ड को भी बेची जाएगी। ताकि स्कूलों को इससे आर्थिक रूप से भी मदद मिल सके। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के 13 सरकारी स्कूलों में एनएचपीसी पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण 2 द्वारा सीएसआर सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सतत विकास के तहत ग्रिड कनेक्टिड रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाया जाएगा। जिसमें वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शालंग, भुट्टी, भल्यानी, डूगीलग , बागन, पीज, भुंतर, जलुग्रा ,बरशैणी , पिणी, खलोगी , खराहल किंजा व जरी शामिल हैं। इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक स्कूल में 5 किलो वाट का ग्रिड कनेक्टिड रूफटॉप सोलर प्लांट लगाया जाएगा। जिससे प्रतिवर्ष लगभग 7.50 लाख रुपए की बिजली की बचत के साथ निर्बाध बिजली उपलब्ध होगी। स्कूलों में सोलर रूफटॉप पैनल के लग जाने से छात्रों की पढ़ाई बिना किसी रुकावट से जारी रखी जा सकेगी। वही, सीपीएस सुंदर ठाकुर का कहना है कि कई बार बिजली के कट लगने के कारण वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में खासकर कंप्यूटर कक्षाएं बाधित होती थी। परंतु सोलर लाइट लगने से इन स्कूलों में अब सुचारू रूप से पढ़ाई की जा सकेगी। इसके लिए उन्होंने पहले ही विभिन्न स्कूलों में वार्षिक पारितोषिक समारोह में घोषणा की थी कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। अब इस दिशा में जल्द काम शुरू किया जाएगा और जल्द ही यह सिस्टम सरकारी स्कूलों में स्थापित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें