Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal की मंडियों में पहुंचा रॉयल सेब, 2800 रुपये प्रति पेटी बिका

July 20, 2024

Himachal की मंडियों में पहुंचा रॉयल सेब, 2800 रुपये प्रति पेटी बिका

हिमाचल की भट्टाकुफर फल मंडी में रॉयल सेब ने दस्तक दे दी है। शनिवार को चुराग घाटी से करीब 175 पेटी रॉयल सेब भट्टाकुफर मंडी में लाया गया। यूनिवर्सल कार्टन में पैक रॉयल सेब की 10 पेटी 2800 रुपये प्रति पेटी के हिसाब से बिकी। बागवानों को 140 रुपये प्रति किलो का भाव मिला। सीजन की शुरूआत में ही अच्छे दाम मिलने से बागवान खुश हैं।

भट्टाकुफर मंडी में 56 पेटी सेब 2100 रुपये प्रति पेटी और 109 पेटी 2200 रुपये के हिसाब से बिके।उम्मीद है कि इस बार पूरे सीजन में अच्छे दाम मिलेंगे, क्योंकि इस बार प्रदेश में सेब की फसल कम है। रॉयल सेब किस्म को सेबों का राजा कहा जाता है। अभी रॉयल सेब सिर्फ चुराग घाटी में ही तैयार है। डेढ़ से दो सप्ताह बाद कोटगढ़, कुमारसैन, जुब्बल और ठियोग के निचले क्षेत्रों में रॉयल सेब भी तैयार हो जाएगा। वहीं, स्पर किस्म का सेब दो सप्ताह से मंडियों में आ रहा है।

अभी तक करीब 55 हजार पेटी सेब प्रदेश से बाहर अन्य राज्यों की मंडियों में भेजा जा चुका है। सेब सीजन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। अभी समुद्रतल से 5000 फीट तक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही सेब पके हैं। अगले 15 दिनों के दौरान 5500 फीट तक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों से सेब मंडियों में आएंगे। 5500 फीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों से सेब 15 अगस्त के बाद मंडियों में आना शुरू हो जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें