Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

ढालपुर के रथ मैदान में होगा ग्रामीण खेलकूद उत्सव जिला अध्यक्ष पंकज परमार ने किया मैदान का निरीक्षण

October 9, 2023

ढालपुर के रथ मैदान में होगा ग्रामीण खेलकूद उत्सव जिला अध्यक्ष पंकज परमार ने किया मैदान का निरीक्षण

जिला कल्लू के ढालपुर मैदान में होने वाले अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के तीसरे दिन ग्रामीण खेल कूद उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिला कुल्लू के सभी विधानसभा क्षेत्र से कबड्डी, वालीबाल सहित महिलाओं के लिए रस्सा कशी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा राज्य स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता भी ढालपुर मैदान में आयोजित की जाएगी। इसी विषय को लेकर ग्रामीण खेलकूद उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं जिला परिषद अध्यक्ष पंकज ने समिति के पदाधिकारी के साथ ढालपुर के रथ मैदान का निरीक्षण किया और यहां पर तैयारी का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ भी उत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा की।

जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष पंकज परमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में भाग लेने वाली टीमों के ट्रायल भी अब किए जाएंगे और हर विधानसभा से चार-चार कबड्डी, वालीबाल की टीम का चयन किया जाएगा। इसके अलावा ढालपुर में बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के भी ट्रायल लिए जा रहे हैं और जो खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करता है। तो उसका चयन राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए भी किया जाएगा। वहीं उत्तरी भारतीय क्षेत्र से वॉलीबॉल की टीम भी ढालपुर में अपना प्रदर्शन करेगी जिला। परिषद कुल्लू के अध्यक्ष पंकज परमार ने बताया कि ग्रामीण खेलकूद उत्सव में महिलाओं की भागीदारी हो। इसके लिए भी महिला मंडलों के साथ संपर्क किया जा रहा है और शिक्षण संस्थान में भी छात्राओं की टीम यहां पर बुलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न खेल संघ के साथ भी इसी विषय को लेकर बैठक आयोजित की जा रही है और ग्रामीण खेलकूद उत्सव भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें