
चिंतपूर्णी (अमन शर्मा) : सारेगामा लिटिल चैंप्स कार्यक्रम में फर्स्ट और सेकंड रनर अप रहे सिंगर हर्ष सिकन्दर ने बुधवार को रात के समय मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेका और पूजा-अर्चना की। सारेगामा लिटिल चैंप्स ग्रैंड फिनाले में हर्ष सिकन्दर फर्स्ट और सेकंड रनर अप रहे थे। हर्ष सिकन्दर पंजाब जालंधर के रहने वाले हैं और गायकी के मुकाम तक पहुंचने को लेकर इस छोटे से गायक ने अपने जीवन में काफी ज्यादा मुश्किलें देखी हैं और संघर्ष किया है। जब हर्ष सिकन्दर मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे, तो कई श्रदालुओं ने इस नन्हे से कलाकार फाेटो भी खिंचवाई और सेल्फी भी ली।
वहीं मन्दिर अधिकारी अजय मण्डयाल ने हर्ष सिकन्दर को माता रानी की चुनरी देकर सम्मानित भी किया। मंदिर पहुंचे इस बाल कलाकार हर्ष सिकन्दर ने माता रानी की भेंट भी गाई और मन्दिर परिसर में माहौल भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर हर्ष सिकन्दर के साथ उसके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। मंदिर पहुंचे हर्ष सिकन्दर ने कहा कि उन्हें माता रानी के दरबार में आकर बेहद अच्छा लगा। माता रानी यूं ही उन पर हमेशा अपना आर्शीवाद बना रखे बस माता रानी से यही उनकी इच्छा है। इस मौके पर पुजारी महावीर कालिया, दीपक कालिया, गौरव कालिया, रोहन कालिया भी मौजूद रहे।