Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू के रघुनाथ मंदिर में मनाया गया सायर उत्सव,भारी मात्रा में लोगों की उमड़ी भीड़

September 16, 2024

कुल्लू के रघुनाथ मंदिर में मनाया गया सायर उत्सव,भारी मात्रा में लोगों की उमड़ी भीड़

कुल्लू: जिला में सायर का त्योहार सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। तो वहीं गांव गांव में छोटो ने अपने से बड़े बुजुर्गों को जुब देकर आशीर्वाद भी लिया। इसके अलावा जिला कुल्लू के ग्रामीण इलाकों में देवी देवताओं के मंदिरों के द्वार भी खुले और देवी देवताओं का आशीर्वाद लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

इसके अलावा रघुनाथपुर में भगवान रघुनाथ के मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना की गई। वहीं पारंपारिक पकवानों की खुशबू से भी ग्रामीण इलाके महक उठे। जिला कुल्लू में सायर उत्सव का अपना विशेष महत्व है और इस त्यौहार को पूरे ग्रामीण इलाकों में धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

कुल्लू के स्थानीय लोगो का कहना है की काला महीना समाप्त होने के अवसर पर भी लोग काफी खुश होते हैं। क्योंकि काला महीना में आसुरी शक्तियां पृथ्वी लोक पर हावी रहती है। ऐसे में देवी देवताओं से भी लोग आशीर्वाद लेते हैं। वही कहा जाता है कि सायर उत्सव शुरू होने के बाद से घाटी में ठंड बढ़नी भी शुरू हो जाती है और बरसात भी खत्म हो जाती है।

उन्होंने बताया कि सायर उत्सव के अवसर पर विशेष रूप से मंदिरों को खोला जाता है और देवी देवताओं से लोग आशीर्वाद भी लेते हैं। वही, भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने बताया कि सायर उत्सव हिमाचल प्रदेश के सभी जिला में धूमधाम के साथ मनाया जाता है और कई ग्रामीण क्षेत्रों में इस दिन से मेलों की भी शुरुआत होती है। भगवान रघुनाथ के मंदिर में भी सायर पर्व मनाया गया और भगवान रघुनाथ के दर्शनों के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें