Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

संजय कुमार होंगे नगर परिषद हमीरपुर के नए कार्यकारी अधिकारी, शनिवार को विधिवत्त संभाला कार्यभार

September 2, 2023

संजय कुमार होंगे नगर परिषद हमीरपुर के नए कार्यकारी अधिकारी, शनिवार को विधिवत्त संभाला कार्यभार

सुजानपुर (गौरव जैन): संजय कुमार ने नगर परिषद हमीरपुर में कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार शनिवार को संभाल लिया है राज्य सरकार के निर्देशानुसार हमीरपुर जिला मुख्यालय में नगर परिषद अधिकारी के रूप में अब बह अपनी सेवाएं देंगे इससे पहले वह बिलासपुर नगर परिषद में बतौर अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे शनिवार को कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि लोगों के कार्यों को करवाना शहर में विकास कार्य युद्ध स्तर पर हो तमाम बातों को लेकर उनका काम पर फोकस रहेगा उन्होंने कहा कि नगर परिषद हमीरपुर में चिल्ड्रन पार्क जो बनाए गए हैं और जो भविष्य में बनेंगे उनका सही इस्तेमाल हो सके समाज के प्रत्येक वर्ग के वह काम आ सके इसको लेकर वह काम करेंगे उन्होंने कहा कि नगर परिषद संबंधित किसी को कोई भी शिकायत है तो वह सीधा उनके कार्यालय में आकर उनसे मिल सकता है लोगों की समस्याओं का हल करवाना उनकी प्राथमिकता है इसके साथ-साथ सरकार एवं विभाग की ओर से जो निर्देश दिए जाएंगे उनकी पूरी पालना होगी केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिल सके इसके लिए काम करेंगे इससे पहले हमीरपुर कार्यालय में पहुंचे नगर परिषद अधिकारी संजय कुमार का विभागीय कर्मियों ने स्वागत किया है

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें