Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

कार में मिला स्कूल प्रवक्ता का शव; इलाके में फैली सनसनी

August 14, 2026

कार में मिला स्कूल प्रवक्ता का शव; इलाके में फैली सनसनी

नादौन : उपमंडल के भूम्पल गांव में गुरुवार को एक स्कूल प्रवक्ता का कार के भीतर संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान व्यास देव शर्मा निवासी गांव वाहानु, तहसील बलद्वाड़ा, जिला मंडी के रूप में हुई है। वह नादौन में किराये के मकान में रहकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझीण में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार व्यास देव शर्मा गत दिन अपने घर से कार द्वारा नादौन के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे।

गुरुवार को भूम्पल गांव के समीप सड़क किनारे उनकी कार खड़ी दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने कार के अंदर उन्हें स्टीयरिंग पर सिर झुकाए बैठे देखा। पहले लोगों को लगा कि वह सो रहे हैं, लेकिन काफी देर तक कोई हलचल न होने पर उन्हें संदेह हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसआई पूर्ण भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि कार रात से वहीं खड़ी थी। मामला संदिग्ध होने के कारण डीएसपी रश्मि शर्मा और थाना प्रभारी नाजर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई तथा मंडी से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें