Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal में बढ़ रहे स्क्रब टायफस के मामले, बीमारी से अब तक हुई 3 लोगों की मौत, 130 पॉजिटिव

August 25, 2023

Himachal में बढ़ रहे स्क्रब टायफस के मामले, बीमारी से अब तक हुई 3 लोगों की मौत, 130 पॉजिटिव

शिमला (गजेंद्र) : आसमानी आफत के साथ अब प्रदेश में स्क्रब टायफस के मामलों में लगातर वृद्धि हो रही है। प्रदेश के सबसे अस्पताल आईजीएमसी शिमला में 590 लोगों के स्क्रब टायफस के टेस्ट किए गए हैं, जिनमें 130 लोग पॉजिटिव पाए गए और 3 लोगों की बीमारी के कारण अब तक मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा पीलिया के मामले और आई फ्लू के मामले भी बढ़ रहें हैं। पीलिया के 82 मामले सामने आ चुके हैं और आई फ्लू के भी 10 से 15 मामले आईजीएमसी में हर सामने आ रहे हैं।

आईजीएमसी के एमएस डा. राहुल राव ने बताया कि बरसात के दिनों में स्क्रब टायफस के अधिक मामले सामने आते है, पिछले लगभग 10 सालों से स्क्रब टायफस से सेंकड़ो लोगों की मौत हो चुकी है। स्क्रब टायफस एक जीवाणु से संक्रमित पिस्सू के काटने से फैलता है, जो खेतों, झाड़ियाें व घर के आसपास घास में रहने वाले चूहों में पनपता है। जीवाणु चमड़ी के माध्यम से शरीर में फैलता है और स्क्रब टाइफस बुखार बन जाता है। लोगों को ऐहतियात बरतनी चाहिए और इसके लक्षण दिखने पर तुरन्त स्थानीय अस्पताल में इलाज करवाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें