Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुकेत पार्क का एसडीएम अमर नेगी ने किया निरीक्षण

September 29, 2026

सुकेत पार्क का एसडीएम अमर नेगी ने किया निरीक्षण

SDM Inspects Suket Park : सुंदरनगर। एसडीएम अमर नेगी ने सुकेत पार्क का निरीक्षण कर सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने रात्रि में संदिग्ध गतिविधियों और नशे से जुड़े लोगों की आवाजाही की शिकायत की। एसडीएम ने नगर परिषद अधिकारियों को पार्क और आसपास के क्षेत्र में सुविधाएं व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने रात्रि के समय पार्क एवं आसपास कुछ संदिग्ध गतिविधियों तथा नशे से जुड़े लोगों के आने-जाने की शिकायतें भी एसडीएम के समक्ष रखीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे रसमाईं गांव की ओर जाने वाले लोगों, अस्पताल के आसपास रहने वाले लोगों तथा पुलिस स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करने वाले नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

एसडीएम अमर नेगी ने कहा कि शहर के संवेदनशील स्थानों को बेहतर बनाकर वहां सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, निगरानी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने विभागों, स्थानीय लोगों और सामाजिक संस्थाओं से भी ऐसे प्रयासों में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से सुंदरनगर को और अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शहर बनाया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें