Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आठवें दिन भी सर्च ऑपरेशन हुआ समेज में शुरू, अभी तक 3 शवों की हो चुकी है शिनाख्त 

August 8, 2024

आठवें दिन भी सर्च ऑपरेशन हुआ समेज में शुरू, अभी तक 3 शवों की हो चुकी है शिनाख्त 

रामपुर बुशहर : हिमाचल प्रदेश के समेज में आज भी सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है। ऐसे में 275 के करीब जवान व 8 के करीब मशीनें सर्चआपरेशन में तैनात हैं। होमगार्ड के प्लाटून कमांडर सेंटर व बटालियन ट्रेनिंग सेंटर पराला व देश राज वर्मा प्लाटून होलदार ने बताया कि वह एक अगस्त से लगातार यहां पर डटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक समेज से लापता लोगों का घटना स्थल पर कोई कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि हमारे 46 जवान सर्च आपरेशन में पहले ही दिन से लगे थे। ऐसे में कई लोगों का रेस्क्यू भी हमारी टीम द्वारा किया गया।

उन्होंने बताया कि ऐसे में दो ऐसे भी लोग थे जो पुरी तरह से बेहरे थे। उनमें दो पुरूष थे और दो महिलाएं उनके साथ ठीक थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनके कंपनी कमांडेंट आरपी नेपटा भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि आज 8वें दिन भी सर्च आपरेशन समेज में शुरू हो चुका है। जिसमें आज लगभग 275 के करीब जवान व 8 करीब मशीनें सर्चआपरेशन में तैनात हैं। वहीं बता दें कि 31 जुलाई की रात को समेज में आई भारी बाढ़ में 36 लोग लापता हुए हैं। जिन में से अभी तक तीन के शवों की शिनाख्त हो चुकी है। वहीं 10 शव अभी तक बरामद किए जा चुके हैं। इसके साथ 25 के करीब रिहायशी मकान भी बाढ़ में बह गए हैं। इसके साथ 5 के करीब अंशीक तौर पर क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं इस बाढ़ से 37 परिवार प्रभावित हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें