Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेख्वाजा पीर मंडली कर रही घर घर गुणगान, इस महीने होती है विशेष पूजा, लगते हैं भंडारे

August 31, 2023

सेख्वाजा पीर मंडली कर रही घर घर गुणगान, इस महीने होती है विशेष पूजा, लगते हैं भंडारे

सुजानपुर (गौरव जैन): हिमाचल को देवभूमि कहा जाता है यहां कण कण में भगवान बसते हैं हिमाचल के लोग अपने-अपने तरीके से हर तीज त्यौहार को मानते हैं इसी कड़ी में विशेष महीना जिसे काला महीना कहा जाता है इन दोनों शेख्वाजा पीर मंडली लोगों के घर-घर पहुंचकर धार्मिक गुणगान करती है विशेष मंत्र उच्चारण करके लोगों को शेख्वाजा का आशीर्वाद देते हैं 10 दिनों तक यह कार्यक्रम चलता है इस वर्ष भी 31 अगस्त से 8 सितंबर तक यह गुणगान सुनाया जाएगा और 9 अगस्त को विधिवत्त समापन करके भंडारे इत्यादि लगाए जाएंगे सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव ठलाकना की विशेष मंडली 10 दिनों तक यह गुणगान करती है जानकारी देते हुए रवि कुमार ने बताया कि यहां शेख्वाजा का प्राचीन मंदिर है इस मंदिर की प्रदेश में अलग ही पहचान है यहां पर बहुत दूर से लोग आते हैं सच्चे दिल से यहां मनोकामना जो भी मांगता है वह पूरी होती है या गुणगान 10 दिन चलता है 10 में दिन भंडारा होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें