Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chamba के सलूणी में सनसनीखेज वारदात, पति ने पत्नी की गला दबा कर की हत्या

April 18, 2023

Chamba के सलूणी में सनसनीखेज वारदात, पति ने पत्नी की गला दबा कर की हत्या

चंबा (गजेंद्र): उपमंडल की ग्राम पंचायत सलूणी में पति ने कथित तौर पर पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान सीमा देवी पत्नी वीरेंद्र कुमार निवासी गांव धाई नंदला के तौर पर की गई है। पुलिस ने मृतका की माता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामले की वास्तविकता से पर्दा हटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया है। पुलिस ने आरोपी के वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।

पुलिस को दिए बयान में मृतका की माता गिलमो देवी ने कहा है कि सोमवार सुबह बेटी ने फोन करके बताया था कि वह अपने पति जो कि पेशे से टैक्सी चालक है के संग आधार कार्ड बनवाने को लेकर मैडा जा रही है। मगर दोपहर बाद सूचना मिली की उसकी बेटी की मौत हो गई है। गिलमो देवी का आरोप है कि दामाद ने उसकी बेटी की बीच राह में हत्या करने के बाद बेसुध हालत में छोड़कर घर पहुंच गया।

बाद में परिजन सीमा को बेसुध हालत में अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सक ने सीमा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डाक्टर ने ही पुलिस को वारदात के बारे में अवगत कराया। उधर, किहार थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने बताया कि घटना को लेकर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले की वास्तविकता से पर्दा हटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें