Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

आईजीएमसी में 132 आऊटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त

January 3, 2025

आईजीएमसी में 132 आऊटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त

शिमला: सूबे के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी 132 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त हो गई है। इसके विरोध में आज शुक्रवार आऊटसोर्स कर्मचारियों की अस्पताल में हड़ताल होगी। इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी प्रभावित होगी। आईजीएमसी में 132 आऊटसोर्स कर्मियों की सेवाएं समाप्त करने के विरोध में यह अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। आउटसोर्स कर्मियों से जुड़ी यूनियन ने वीरवार को गेट मीटिंग में यह निर्णय लिया है । यूनियन के मुताबिक अस्पताल प्रशासन और सरकार के रवैये से सैकड़ो परिवारों की रोजी-रोटी खतरे में पड़ गई है। जिन कर्मियों की सेवाएं समाप्त की गई है, उनमें वार्ड अटेंडेंट से लेकर महिला सफाई कर्मी तक शामिल हैं।

आज इन कर्मचारियों ने वीरवार को अस्पताल परिसर में अपनी मांगों को लेकर गेट मींटिंग की। इसमें यह निर्णय हुआ कि कल से सभी आऊटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। सफाई कर्मचारी यूनियन की उपाध्यक्ष निशा ने बताया कि उन्हें सुपरवाइजर के माध्यम से उन्हें उनकी सेवाएं समाप्त करने का नोटिस मिला है। जिसके तहत 1 जनवरी से उनकी रोजी रोटी खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि इसमें कई विधवा महिलाएं शामिल है। जो सालों से यहां सेवाएं दे रहे है। निशा ने बताया कि इसको लेकर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बातचीत करने का प्रयास किया। लेकिन उनका रवैया कर्मचारियों के प्रति नकारात्मक है जिसके कारण उन्होंने कल से हड़ताल पर जाने का निर्णय किया है। और उनके समर्थन में सभी आउट सोर्स कर्मचारी हड़ताल पर जांएगे।

ये भी देखें : ‘4 मई TMC के जंगल राज की आखिरी तारीख’, पीएम मोदी का बंगाल में बड़ा हमला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें