
शिमला: ग्रीनसेल मोबिलिटी के मशहूर इलेक्ट्रिक बस सर्विस ब्रांड न्यूगो ने अपनी सेवाओं का विस्तार किया है।इसके तहत दिल्ली-शिमला मार्ग को शामिल किया जाएगा।यह विस्तार न्यूगो के लिये एक बड़ा कदम है, क्योंकि कंपनी ने क्षेत्र में पर्यटकों के लिये अंतर्शहरी यात्रा को बेहतर बनाया है।न्यूगो की स्थापना 2022 में हुई थी और इसने भारत में तेजी से अपना नेटवर्क बढ़ाया है,कंपनी अपनी आॅल-इलेक्ट्रिक बसों से पर्यावरण के अनुकूल अंतर्शहरी यात्रा प्रदान करती है।
सुलभता, ग्राहक की प्रसन्नता और यातायात के स्थिर समाधानों के लिये प्रतिबद्धता जैसी विशेषताएं इस ब्राण्ड से जुड़ी हैं। न्यूगो चौबीसों घंटे अलग-अलग तरह की बसों के चलाकर बिजनेस और मौज-मस्ती के लिये यात्रा करने वालों को एक खुशनुमा और सुखद अनुभव प्रदान करता है।
ग्रीनसेल मोबिलिटी के एमडी एवं सीईओ देवेन्द्र चावला ने कहा कि हम अपने बढ़ते नेटवर्क के तहत दिल्ली-शिमला मार्ग की पेशकश कर उत्साहित हैं। शिमला घूमने के लिए एक बेहद लोकप्रिय जगह है और हम यात्रियों को इस प्यारे हिल स्टेशन की यात्रा का एक आरामदेय और पर्यावरण-हितैषी तरीका देने के लिये समर्पित हैं। न्यूगो सुलभता, विश्वसनीयता और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता पर जोर देकर अंतर्शहरी यात्रा के भविष्य को नई परिभाषा दे रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...