Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shimla Girl Gang Rape: मुख्य आरोपी सन्नी गिरफ्तार, अदालत में पेश कर पुलिस कर सकती है रिमांड हासिल

December 29, 2022

Shimla Girl Gang Rape: मुख्य आरोपी सन्नी गिरफ्तार, अदालत में पेश कर पुलिस कर सकती है रिमांड हासिल

चंडीगढ़: हिमाचल की 26 वर्षीय एक लड़की के साथ चंडीगढ़ में गैंगरेप का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने फरार हुए मुख्य आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज चंडीगढ़ जिला अदालत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। यहां पुलिस उसको रिमांड में ले सकती है।

बता दें, लड़की को सेक्टर 39 के एक घर में कैद रखा गया था। पुलिस ने गैंगरेप के एक आरोपी परविंदर सिंह को पहले ही पकड़ लिया था। पीड़िता शिमला की रहने वाली है और उसके साथ 4 दिन तक गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया।

प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि पीड़िता को बंधक बना कर कमरे में रखा गया था। वह किसी तरह आरोपियों की कैद से भाग कर पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दी। पीड़िता द्वारा पुलिस को मकान की जानकारी दी गई, जहां उसे कैद में रखा गया था। वहां रेड कर परविंदर को पकड़ लिया गया था।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें