शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के विकास नगर क्षेत्र में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में शनिवार देर रात एक भीषण आग लग गई। यह घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जब स्कूल की ऊपरी मंजिल से धुआं उठता देखा गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और स्कूल के कई कमरों को अपनी चपेट में ले लिया।
-कड़ी मुशक़्क़त के बाद आग पर पाया गया काबू
स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों और स्थानीय निवासियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन स्कूल को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और प्राथमिक स्तर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
-सांसद ने की सहायता की घोषणा
घटना की जानकारी मिलते ही राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया और कहा कि प्रारंभिक आकलन के अनुसार स्कूल को करीब 5 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों को आश्वासन देते हुए सांसद निधि से 5 लाख रुपए की तत्काल सहायता देने की घोषणा की।
सांसद ने कहा, “शिक्षण संस्थान समाज की नींव होते हैं, इस संकट की घड़ी में हम सबको मिलकर सहायता करनी चाहिए। मैं व्यक्तिगत रूप से और भी मदद के लिए प्रयास करूंगा, साथ ही सरकार से भी सहयोग की अपील करता हूं। स्कूल प्रशासन, छात्र और अभिभावक इस अप्रत्याशित घटना से सदमे में हैं। फिलहाल स्कूल की मरम्मत और पुनर्निर्माण की योजनाओं पर विचार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: जनता के विरोध प्रदर्शन के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, कम किए पेट्रोल के दाम
मेष: दिन शुभ रहेगा...