Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला: जुब्बल के गलू में 50 ग्राम चिट्टे के साथ नेपाली मूल का युवक गिरफ्तार

November 11, 2026

शिमला: जुब्बल के गलू में 50 ग्राम चिट्टे के साथ नेपाली मूल का युवक गिरफ्तार

शिमला। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में शिमला पुलिस की डिटेक्शन सेल, उपमंडल रोहड़ू की टीम ने हाटकोटी के नजदीक गलू में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को करीब 50 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजू राही उर्फ माधव (29) पुत्र प्रेम राय निवासी नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना जुब्बल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत अभियोग संख्या 60/2026 दिनांक 7 नवंबर 2026 को दर्ज किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार डिटेक्शन सेल रोहड़ू की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को हाटकोटी के समीप गलू में एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 50 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया और बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू की।

मामले में पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से नशे Shimla Police, Nepali youth Arrested, Nepali youth Arrested with chitta, youth Arrested in Jubbal, Shimla News, Shimla Crime, Himachal News, Himachal Crimeकी खेप के स्रोत, इसकी सप्लाई करने वाले नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जांच में आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हो चुके हैं। वर्ष 2020 में पुलिस थाना जुब्बल में उसके कब्जे से 6.5 ग्राम चिट्टा बरामद होने पर मामला दर्ज किया गया था। वहीं, वर्ष 2025 में पुलिस थाना रोहड़ू में उसके खिलाफ कोडीन फॉस्फेट और ट्रिप्रोलिडीन एचसीएल युक्त कफ सिरप की 70 बोतलें बरामद होने पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इस प्रकार आरोपी पहले भी नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में पुलिस के रडार पर रहा है। शिमला पुलिस अब इस मामले में गहनता से जांच कर रही है, ताकि नशे की सप्लाई चेन और इसके पीछे सक्रिय अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

📍 Location: शिमला (शिमला)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें