Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला विंटर कार्निवल : साल के आखिरी दिन रिज संगीत, नृत्य और उल्लास में सराबोर

January 1, 2026

शिमला विंटर कार्निवल : साल के आखिरी दिन रिज संगीत, नृत्य और उल्लास में सराबोर

शिमला: शिमला विंटर कार्निवल की आठवीं सांस्कृतिक संध्या बुधवार रात ऐतिहासिक रिज मैदान पर संगीत, नृत्य और उल्लास के रंगों में सराबोर हो गई। साल के आखिरी दिन और नए साल की पहली रात के संगम पर आयोजित इस संध्या ने ऐसा माहौल रचा कि कड़ाके की ठंड भी जश्न के आगे फीकी पड़ गई। देर रात तक चले कार्यक्रम में देशभक्ति, सूफी, पंजाबी, हिंदी और पहाड़ी संगीत की शानदार प्रस्तुतियों ने हजारों दर्शकों को बांधे रखा।

स्टार नाइट रही पुलिस ऑर्केस्ट्रा के नाम :-
स्टार नाइट हिमाचल प्रदेश पुलिस के हार्मनी ऑफ पाइंस ऑर्केस्ट्रा बैंड के नाम रही। पुलिस बैंड ने हिंदी, पंजाबी, सूफी और पहाड़ी गीतों के साथ-साथ देशभक्ति गीतों की जोशीली प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साह से भर दिया। जय हो, चक दे इंडिया और गुड़ नाल इश्क मीठा जैसे लोकप्रिय गीतों पर दर्शक तालियां बजाते और झूमते नजर आए। जौनसारिए जैसे पहाड़ी गीतों ने स्थानीय रंग को और गहराया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें