Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Snowfall: हिमाचल में बर्फबारी से शिंकुला दर्रा बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

March 11, 2026

Himachal Snowfall: हिमाचल में बर्फबारी से शिंकुला दर्रा बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

हिमाचल डेस्कः प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। लाहौल घाटी में बुधवार को हुई ताजा बर्फबारी के चलते शिंकुला दर्रा वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। जांस्कर और लाहौल पुलिस ने यात्रियों व आम लोगों को इस मार्ग से फिलहाल बचने की सलाह दी है।

ये भी पढे़ं :-

पुलिस थाना जांस्कर के अनुसार, लगातार बर्फबारी से सड़क असुरक्षित हो गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई। प्रशासन ने जांस्कर उपमंडल के निवासियों व यात्रियों से अपील की है कि अगले आदेश तक शिंकुला दर्रा न इस्तेमाल करें और यात्रा योजनाएँ उसी हिसाब से बनाएँ।

लाहौल-स्पीति प्रशासन ने भी मौसम सामान्य होने तक इस रूट को बंद रखा है। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। रोहतांग, बारालाचा व कुंजम दर्रों पर भी ताजा हिमपात हुआ। वहीं, शिमला में धूप के साथ हल्के बादल छाए हैं। प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपेक्षा की है।

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें