Site icon Dainik Savera Times

भारी बारिश के चलते श्री मणिमहेश यात्रा पर लगी अस्थाई तौर पर रोकी

भरमौर (महिंद्र पटियाल) : एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारी बारिश के चलते श्री मणिमहेश यात्रा कर रहे यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत अस्थाई तौर पर हडसर से आगे यात्रा करने के लिए रोका गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि बारिश के चलते एडवाइजरी जारी की गई है कि जो श्रद्धालु अभी जिस स्थान पर सुरक्षित हैं, वे उसी स्थान पर रुके रहें व आगे यात्रा करने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि बीते कल से बारिश का दौर जारी है जिस कारण यात्रियों से आग्रह है कि बारिश के रुकने तक यात्रा करने से परहेज करें।

Exit mobile version