जनता की सुविधा के लिए खुले संस्थानों को बंद करना धक्केशाही : Rashmi Dhar Sood

ऊनाः कांग्रेस सरकार तानाशाही ढंग से काम कर रही है, जनता के साथ किए गए वायदों को पूरा करने के स्थान पर जनता की सुविधा के लिए खुले संस्थानों को बंद करना धक्केशाही है ,कांग्रेस सरकार के हर तानाशाही पूर्ण निर्णय का कड़ा विरोध किया जाएगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राज्य.

ऊनाः कांग्रेस सरकार तानाशाही ढंग से काम कर रही है, जनता के साथ किए गए वायदों को पूरा करने के स्थान पर जनता की सुविधा के लिए खुले संस्थानों को बंद करना धक्केशाही है ,कांग्रेस सरकार के हर तानाशाही पूर्ण निर्णय का कड़ा विरोध किया जाएगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने कहीं। रश्मिधर सूद बुधवार को ऊना भाजपा कार्यालय पहुंची। जहां भाजपा महिला मोर्चा की राज्य सचिव मीनाक्षी राणा ,शहरी इकाई की अध्यक्ष रितु असोत्रा, पार्षद ममता कश्यप की अगुवाई में उनका स्वागत किया गया। जिला में चल रहे महिला मोर्चा के कार्यों को लेकर के जानकारी भी राज्य अध्यक्ष ने ली। इस दौरान जारी एक प्रेस बयान में रश्मि धर सुद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने सत्ता में आते ही तानाशाही पूर्ण निर्णय लेने शुरू किए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार जनता को लोक लुभावने वायदे करके बरगला कर सत्ता में आई है, उन वायदों को पूरा करने के लिए कांग्रेस के पास समय नहीं है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में जनहित में जो संस्थान खोले हैं उन संस्थानों को बंद करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान खोलने की एक प्रक्रिया रहती है, उस प्रक्रिया का ही पालन किया गया है, बावजूद इसके कांग्रेस की सरकार संस्थानों को बंद करने की राजनीति कर रही है जो दिखाता है कि किस प्रकार से बदले की भावना से काम किया जा रहा है।

रश्मिधर सूद ने कहा कि यह दर्शाता है कि यह जनता के साथ अन्याय हैं, इसके विरुद्ध आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जिम्मेदारी दी है, भारतीय जनता पार्टी मजबूत विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका को निभाएगी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में व पार्टी संगठन के निर्देश पर महिला मोर्चा जनता की आवाज बनकर के कांग्रेस के हर गलत फैसले का विरोध करेगा ।सूद ने कहा कि जनता की आवाज को विपक्ष उठाएगा। उन्होंने कहा कि हम संगठन को मजबूत करेंगे और महिला सशक्तिकरण का कार्य करते हुए महिलाओं को अधिक संख्या में पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए भारतीय जनता पार्टी ने गरीब ,असहाय, महिला ,बुजुर्ग हर वर्ग के कल्याण के लिए नीतियां बनाई और यह सब नीतियां जनता का लाभ कर रही हैं ,उन्हें सामाजिक सुरक्षा दे रही हैं व स्वास्थ्य का सुरक्षा चक्कर दे रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता का जनादेश सदैव मान्य होता है इसलिए भारतीय जनता पार्टी विपक्ष की भूमिका में जनता की आवाज बुलन्द करके आगे बढ़ेगी। रश्मि सूद ने कहा कि पार्टी नेतृत्व मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा, हम लगातार काम करने वाले संगठन है ,सत्ता भी हमारे लिए सेवा का माध्यम रहती है और संगठन भी सेवा के लिए है इसलिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अपनी शक्ति को बढ़ाते हुए सशक्त होकर काम करता रहेगा। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी जनसंपर्क में आगे रहे ,हम संगठन को मजबूत करें और नए सदस्यों को जोड़ें। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राज कुमार पठानिया, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य सतीश शर्मा ,भारती सूद, सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी, अंजना ठाकुर कोषाध्यक्ष प्रदेश,संजू शर्मा प्रदेश सचिव ,अमृता चौहान आईटी सेल ,कमलेश व किरण राणा सचिव महिला मोर्चा शहरी ऊना सहित महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित रही।

- विज्ञापन -

Latest News