Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब से हैरोइन सप्लाई करने वाला तस्कर शिमला पुलिस के हत्थे चढ़ा

March 24, 2026

पंजाब से हैरोइन सप्लाई करने वाला तस्कर शिमला पुलिस के हत्थे चढ़ा

शिमला : मादक पदार्थो के खिलाफ जिला शिमला पुलिस का अभियान अब सिर्फ छोटे तस्करों तक सीमित नहीं रह गया है। अब पुलिस सप्लाई चेन के मूल स्नेत (बैकवर्ड लिंक) तक पहुंच रही है। इसी कड़ी में थाना ठियोग पुलिस ने पंजाब के खरड़ से एक बड़े सप्लायर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस वक्त अंजाम दी गई जब पुलिस ने पिछले महीने कोटखाई के एक युवक को 13.5 ग्राम हैरोइन के साथ पकड़ा था। 14 जनवरी 2026 को पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि रहीघाट (जीरो प्वाइंट) के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर वहां नाकाबंदी की गई और संदिग्ध हालत में घूम रहे अभिलाष (33) निवासी तहसील कोटखाई को रोककर तलाशी ली गई।

उसके पास से 13.5 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी अभिलाष से गहन पूछताछ की गई और उसके मोबाइल फोन समेत अन्य डिजिटल साक्ष्य खंगाले गए। इन सुरागों के आधार पर पुलिस टीम को पता चला कि यह मादक पदार्थ पंजाब के खरड़ इलाके से आ रहा है और इसके पीछे मुख्य सप्लायर रोबिन (38) काम कर रहा है। पुलिस ने तुरंत टीम का गठन किया और खरड़ में दबिश देकर रोबिन को गिरतार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें