Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Solan : भीड़ ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या, एक गंभीर रूप से घायल

August 26, 2024

Solan : भीड़ ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या, एक गंभीर रूप से घायल

सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि मृतक पंचकूला का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक यूनियन के पास भीड़ ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि लोगों को 3 युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं और पूछताछ करने पर उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। भीड़ ने तीनों युवकों की डंडों से बेरहमी से पिटाई की और लात-घूंसों से भी पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद दोनों को बद्दी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हरियाणा के पंचकूला निवासी राहुल को मृत घोषित कर दिया।

एएसपी ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रविवार शाम को बद्दी में ट्रक यूनियन कार्यालय के पास भीड़ ने दो युवकों की पिटाई की। रात करीब 8.45 बजे सिविल अस्पताल बद्दी में डॉक्टरों ने पंचकूला निवासी राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्रारंभिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज के अनुसार उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें