Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

ससुराल गए दामाद को जलाया जिंदा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

November 14, 2023

ससुराल गए दामाद को जलाया जिंदा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मंडी (गजेंद्र) : उपमंडल सरकाघाट की पंचायत बकारटा में ससुराल वालाें ने अपने दामाद को जिंदा जलाकर मौत के घाट उत्तार दिया। यह आरोप लगाते हुए मृतक के पिता प्रकाश चंद्र पुलिस में शिकायत दर्ज कर बताया कि उनका बेटा शनिवार को अपने ससुराल गया था, लेकिन ससुराल वालाें के द्वारा उनके पुत्र नवीन कुमार को जिंदा जलकर मौत के घाट उतार दिया।

उन्होंने कहा कि उनके ज्ञातजनों ने उन्हे फोन पर बताया कि उनका बेटा ससुराल में अर्धजली अवस्था में आंगन पर पड़ा हुआ है, जैसे तैसे मृतक के पिता अपने घटनास्थल पहुंचे और वहां जब बेटे को अर्धजली अवस्था में देखा तो उन्होंने अपने अर्थजले पुत्र को स्थानीय अस्पताल ले गए, लेकिन नवीन की हालत को गंभीर देखते हुए सरकाघाट के डॉक्टर ने हमीरपुर के लिए रेफर किया, हमीरपुर ले जाते वक्त रास्ते में ही नवीन ने दम तोड़ दिया।

मृतक के पिता ने ससुरालियों पर उसे जलाकर मारने का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में संजीव कुमार डीएसपी सरकाघाट ने बताया कि पिता की शिकायत पर धारा 302 के तहत 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें