Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

सैनिक प्राइमरी स्कूल में आयोजित हुई भाषण प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

September 9, 2023

सैनिक प्राइमरी स्कूल में आयोजित हुई भाषण प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

सुजानपुर (गौरव जैन) : सैनिक प्राइमरी स्कूल सुजानपुर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के अलग-अलग हाउस के बच्चों ने भाग लिया हैं। बच्चों को कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में विभाजित करके यह प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई हैं। शानदार प्रस्तुतियों ने मुख्य अतिथि सहित दर्शक दीर्घा में बैठे तमाम लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन शर्मा सेक्रेटरी ऑफ सैनिक प्राइमरी स्कूल और संध्या महावर ने शिरकत की।

भाषण प्रतियोगिता के लिए बच्चों को अलग-अलग विषय दिए गए, जिसमें कनिष्ठ वर्ग के बच्चों को जीवन में बुजुर्गों की भूमिका पर बोलने का मौका दिया गया, जबकि वरिष्ठ वर्ग के बच्चों को नेचुरल डिजास्टर पर अपनी बात रखने के लिए कहा गया। वरिष्ठ वर्ग के बच्चों की यह प्रतियोगिता इंग्लिश में करवाई गई।

प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर धन्वी अनमोल, दूसरे स्थान पर कृशा दीक्षित और तीसरे स्थान पर शिवांश कपूर रहे। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर अर्पित भारद्वाज दूसरे स्थान, नियम ठाकुर तृतीय स्थान और नवशीन ठाकुर विजेता रहे। बच्चों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल मुख्य अध्यापिका मीना महाजन सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें