Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Solan में तेज रफ्तार कार ने कुचले कई मजदूर, 5 की हुई मौत

March 7, 2023

Solan में तेज रफ्तार कार ने कुचले कई मजदूर, 5 की हुई मौत

सोलन (गजेंद्र) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक कार सवार ने मंगलवार को नौ राहगीरों को कुचल दिया, जिनमें से पांच की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि हादसा शिमला-चंडीगढ़ राजमार्ग पर धरमपुर के पास मंगलवार को सुबह नौ बज कर बीस मिनट के आसपास हुआ और कार की चपेट में आए राहगीर काम पर जा रहे थे।

अधिकारी के मुताबिक, हादसे में गुड्डू यादव, राजा वर्मा, निषाद, मोती लाल यादव और सनी की मौत हो गई, जबकि महेश, बाबूद्दीन, महेश और अजरुन का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार चालक राजेश को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें