Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के पास सड़क पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, एक की मौत,चार गम्भीर घायल

October 6, 2023

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के पास सड़क पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, एक की मौत,चार गम्भीर घायल

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर शुक्रवार दोपहर बाद एक दर्दनाक हादसा हुआ है । इस हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे पलट गया जिसके चलते ट्रक में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । इन घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस के माध्यम से सिविल हॉस्पिटल आनंदपुर साहिब ले जाया गया है हालांकि अभी तक इन सभी की पहचान नहीं हो पाई है थाना स्वारघाट की पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और आगामी कार्रवाई कर रही है ।

जानकारी के अनुसार एक ट्रक नंबर एचपी07एफ 1463 क्लींकर लोड कर दाड़लाघाट से पंजाब के घनौली की तरफ जा रहा था जैसे ही ट्रक कैंचीमोड़ से नीचे उतराई में जा रहा था तो आरटीओ बैरियर गरा-बघेरी के पास एक तीखे मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ता हुआ पलट गया । मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस जगह यह हादसा हुआ वहां पर फोरलेन की लेबर काम कर रही थी और जब यह हादसा हुआ उस समय मजदूर लंच कर रहे थे अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था | सूचना मिलने के बाद थाना स्वारघाट की पुलिस टीम थाना प्रभारी राजेश वर्मा की अगुवाई में मौके पर पहुंची है और हादसे के सम्बन्ध में आगामी करवाई शुरू कर दी है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें