Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीता स्वयंवर के लिए विश्वामित्र के साथ जनकपुरी पहुंचे श्री राम व लक्ष्मण, पुष्प वाटिका में माता सीता से की भेंट

October 6, 2024

सीता स्वयंवर के लिए विश्वामित्र के साथ जनकपुरी पहुंचे श्री राम व लक्ष्मण, पुष्प वाटिका में माता सीता से की भेंट

ऊना: श्री रामलीला कमेटी ऊना द्वारा श्री रामलीला मैदान में करवाए जा रहे श्री रामलीला मंचन में वृंदावन से आए जय प्रिया शरण व उनके कलाकारों द्वारा बेहतर मंचन रामलीला का किया। इस दौरान कथा व्यास विष्णु ने कथा को आगे बढ़ाया। विश्वामित्र के साथ श्री राम लक्ष्मण जनकपुरी पहुंचे ।जहां उन्हें देखने के लिए लोग उमड़े। चौथे दिन की श्री रामलीला मंचन की शुरुआत ऊना जनहीत मोर्चा के अध्यक्ष व अग्रणीय सामाजिक कार्यकर्ता हरिओम गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक का संघ के जिला संघ चालक डॉक्टर हेमराज, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप चड्ढा, कोरोना योद्धा भजन सिंह ने की ।हरिओम गुप्ता डॉ हेमराज सहित अन्यों ने दीप प्रज्वलन किया। इस दौरान हरिओम गुप्ता ने कहा कि ऊना में श्री राम लीला मंचन हो रहा है, जिसे भगवान श्री राम की मर्यादाएं घर-घर पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि श्री रामलीला कमेटी ऊना के अध्यक्ष अविनाश कपिला व उनकी टीम के यह सराहनीय प्रयास है। वहीं जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप चड्ढा ने कहा कि धर्म के साथ जोड़ने का जो बेहतर प्रयास श्री राम कमेटी का है और बड़ी संख्या में लोग अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं, जिससे साफ है कि श्री रामलीला कमेटी ऊना का प्रयास सफल हो रहा है। आरएसएस के संघ चालक डॉक्टर हेमराज ने कहा कि हमें धर्म के साथ जुड़ना है और सत्य के मार्ग पर चलना है ।उन्होंने कहा कि श्री राम की क्या मर्यादाएं रही है उनको जानने के लिए उनकी लीलाओं का मंचन देखना जरूरी है ।उन्होंने कहा कि सुंदर ढंग से मंचन में किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें