Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

त्रिगर्त दिव्य योग सेवा समिति पुराना कांगड़ा में गीता ज्ञान महोत्सव व निशुल्क साप्ताहिक योग की शुरुआत

September 22, 2024

त्रिगर्त दिव्य योग सेवा समिति पुराना कांगड़ा में गीता ज्ञान महोत्सव व निशुल्क साप्ताहिक योग की शुरुआत

कांगड़ा( मनोज): त्रिगर्त दिव्य योग सेवा समिति पुराना कांगड़ा में गीता ज्ञान महोत्सव व निशुल्क साप्ताहिक योग की शुरुआत हो गई। जोकि प्रत्येक रविवार को सुबह 8:00 बजे से करवाई जाएगी।जिसमें विशेष रूप से डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रदीप विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान लगभग 25 बच्चों सहित अन्य लोगों ने पंजीकरण करवा कर भाग लिया। गीता ज्ञान महोत्सव व निशुल्क साप्ताहिक योग शिविर में पहले दिन बच्चों को ताड़ासन , श्वास पर नियंत्रण पाना, ॐ का सही उच्चारण सहित गीता का पहला अध्याय बारे विस्तार पूर्वक बताया गया। 25 दिसम्बर तुलसी दिवस पर कोन बनेगा ज्ञान पति, भाषण व अन्य प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जिसमें विजेता बच्चों को सर्टिफिकेट व नकद इनाम दिए जाएंगे।

जानकारी देते हुए त्रिगर्त दिव्य योग सेवा समिति पुराना कांगड़ा के योग गुरू रणजीत सिंह ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को गीता बारे सीखा कर अपना जीवन किस तरह जिए है। वही पहले 25 बच्चों ने अपना पंजीकरण करवा कर इसमें भाग लिया। पहले दिन बच्चों को योग व गीता का ज्ञान दिया गया। वही बच्चों को गीता की पुस्तक भी बांटी गई और रोजाना उन्हें एक पन्ना पढ़ने को कहा गया। 25 दिसंबर को तुलसी दिवस पर गीता ज्ञान पर एक प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी जिसमें विजेता बच्चों को सर्टिफिकेट के साथ-साथ नगद राशि देकर भी सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पहले दिन बच्चों ने गीता ज्ञान के दौरान जीवन में जो भी होता है वह अच्छे के लिए ही होता है बारे में सीखा, भगवान की कृपा व कड़ी मेहनत से अपने जीवन के लक्ष्य को पाएंगे। वहीं परीक्षा के दौरान किस तरह तैयारी करनी है गीता ज्ञान से बच्चों के मस्तिष्क का विकास होगा। योग गुरू रणजीत सिंह ने बताया कि प्रत्येक रविवार को सिद्ध आलुणिया बाबा के प्रांगण में बाण गंगा के तट पर सुबह साढ़े पांच बजे निशुल्क योग भी करवाया जा रहा है। जिसमें बढ़ चढ़कर लोग भाग ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें