Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल प्रदेश में 14 अध्यापकों को स्टेट अवार्ड, एक भी महिला शिक्षक को नही मिला अवार्ड

September 5, 2023

हिमाचल प्रदेश में 14 अध्यापकों को स्टेट अवार्ड, एक भी महिला शिक्षक को नही मिला अवार्ड

शिक्षक दिवस पर हिमाचल प्रदेश के 14 शिक्षकों को राज्यस्तरीय शिक्षक अवार्ड से सम्मानित किया गया. राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में इन शिक्षकों को सम्मानित किया गया. इस वर्ष राज्य स्तरीय शिक्षक अवार्ड के लिए प्रदेश भर से 40 आवेदन प्राप्त हुए थे. शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय कमेटी ने आवेदनों की जांच के बाद विभिन्न मापदंडों को ध्यान में रखते हुए 13 शिक्षकों के नाम अवार्ड के लिए फाइनल किए हैं. एक नाम आज सुबह सूची में शामिल किया गया. यानी कुल 14 शिक्षकों को राज्यपाल ने स्टेट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर दो राष्ट्रीय सम्मान पा चुके शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया.

शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है और शिक्षा में गुणवत्ता लाने का प्रयास सरकार कर रही है. सरकारी स्कूलों ढांचा मजबूत हो इसके लिए और अधिक कार्य करने की जरूरत है.

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी सम्मान समारोह में मौजूद रहे. उन्होंने बताया की हिमाचल में शिक्षा के क्षेत्र की मजबूत करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए है शिक्षकों की भर्ती करने के अलावा कम बच्चों वाले स्कूल बन्द किए है. सरकारी स्कूलों में कम होती शिक्षकों की संख्या के सवाल पर उन्होंने कहा की शिक्षा की गुणवता में सुधार करेंगे.

उधर सम्मान पाने वाले शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि एक शिक्षक के लिए इससे बेहतर क्या हो सकता है की उसको उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिले. उन्होंने स्कूलों में बच्चों के साथ जुड़कर शिक्षा को आगे बढ़ाने के साथ साथ करोना काल में लोगों को जागरूक भी किया.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें