Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सड़कें, बिजली और पानी की बहाली पर फोकस करे राज्य सरकार : जयराम

September 5, 2023

सड़कें, बिजली और पानी की बहाली पर फोकस करे राज्य सरकार : जयराम

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि सरकार सड़कें, बिजली और पानी की बहाल पर फोकस करते हुए इन सुविधाओं को तुरंत प्रभाव से बहाल करने की दिशा में तेज गति से कार्य करे। आज अपने गृहक्षेत्र सराज विधानसभा क्षेत्र के शारटी में 70 प्रभावित परिवारों से मिलने के बाद जयराम ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने शारटी में खोलानाल, खाहरी, नलवागी, कशौड और कून के प्रभावितों से मुलाकात की और उनके दुख दर्द को जानने का प्रयास किया। जयराम ठाकुर ने प्रभावितों को भरोसा दिलाया कि वे उनके साथ हैं और उनकी हर संभव मदद करेंगे। इस मौके पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को ग्रामीण रास्तों, बिजली और पानी की सुविधा को तुरंत प्रभाव से बहाल करने के निर्देश भी दिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रास्ते भी नहीं बचे हैं और बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रभावित कौशल्या देवी, कुंजे राम, बीरी सिंह, तारा चंद और अन्यों ने बताया कि बारिश के कारण उनका सबकुछ तबाह हो गया है। उनके पास कुछ भी शेष नहीं बचा है। अब वे टेंट लगाकर या दूसरों के पास शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। इन्होंने प्रदेश सरकार से जमीन देने और घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें