Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार काे लेकर चर्चा हुई तेज, विधानसभा सत्र छोड़ CM Sukhu हुए Delhi रवाना

January 5, 2023

प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार काे लेकर चर्चा हुई तेज, विधानसभा सत्र छोड़ CM Sukhu हुए Delhi रवाना

धर्मशाला : प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की कल सम्भावनाएं जताई जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार प्रदेश राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 7 जनवरी को प्रदेश से बाहर जाना था, अब राज्यपाल ने अपने दौरे को एक दिन टालकर 8 जनवरी कर दिया है। ऐसे में यह स्प्ष्ट अंदेशः लगाया जा रहा है कि सीएम सुक्खू दिल्ली मंत्रिमंडल की अप्रूबल को लेकर ही रवाना हुए हैं। ताकि कल मंत्रिमंडल का विधिवत विस्तार किया जा सकें, चूंकि 8 से 12 जनवरी तक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर प्रदेश से बाहर रहेंगे। ऐसे में पूरी संभावनाएं हैं कि 7 जनवरी को राजभवन शिमला में मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इससे अब मंत्रिमंडल में सम्भावित नामों की चर्चा भी आम हो गई है, वहीं ऐसे विधायकों की सांसें भी तेज हो गई हैं, जिनके नाम मंत्रिमंडल विस्तार के लिए सम्भावित बताए जा रहे हैं।

इस के अलावा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आज दूसरा दिन सर्वप्रथम विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ, जासमें भटियात से विधायक कुलदीप सिंह पठानिया काे विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया हैं। नेता प्रतिपक्ष ने भी पठानिया के नाम पर हामी भारी हैं। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया। प्रस्ताव पारित होने के बाद कुलदीप सिंह पठानिया को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और जयराम ठाकुर ने आसन पर बिठाया।

बता दें, आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला के खनियारा में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन की प्रतिमा के अनावरण भी किया। इस अवसर पर उन्हाेंने कहा कि न्यायमूर्ति महाजन सच्चे देशभक्त थे और जब भी हम इस प्रतिमा को देखेंगे, राष्ट्र के प्रति इनके योगदान को स्मरण करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें