Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने चलाया स्वछता अभियान

October 1, 2023

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने चलाया स्वछता अभियान

ऊना(राजीव भनोट): स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार को केंद्रीय स्कूल शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के दिशा निर्देश पर स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने रेलवे क्रॉसिंग अप्पर अरनियाला के समीप 1 अक्टूबर 1 घंटा मुहिम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अप्पर अरनियाला की प्रधान रेनू बाला और पूर्व प्रधान अमरीक सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से बच्चों के साथ सफाई अभियान में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरज शर्मा की अगुवाई में छात्र-छात्राओं और एनसीसी के कैडेट्स ने रेलवे क्रॉसिंग के समीप पूरे क्षेत्र की साफ सफाई की और वहां से झाड़ियां को भी हटाया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान रेनू बाला, पूर्व प्रधान ठाकुर अमरीक सिंह और स्कूल प्रधानाचार्य धीरज शर्मा ने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छता की मुहिम को लगातार जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने सहित पड़ोस में रहने वाले लोगों को भी स्वच्छता का संदेश आवश्यक रूप से दें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता काफी हद तक स्वस्थ जीवन का आधार होती है। इस मौके पर स्कूल की उप प्रधानाचार्य अदिति शर्मा, शिक्षकों में पूजा शर्मा, संजू बाला, भूषण सैनी, स्टूडेंटस में वंशिका, अखिलेश, दलविंदर, दलजीत, सेजल, विनीत, प्रभजोत, इनाया, सक्षम, सान्वी, प्राची, खुशबू, तानिष, सूर्यांश, अर्पितांश, नैतिक, शाश्विता, हर्ष, जपजोत, सुखविंदर और शिवांग, रमन कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें